अचानक यूक्रेन पहुंचे पुतिन: गिरफ्तारी वारंट जारी होने के बाद रूसी राष्ट्रपति ने दिखाया तेवर

Putin visits Mariupol: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अचानक यूक्रेन का दौरा कर सभी को हैरान कर दिया है। यहां पहुंच कर उन्होंने कार चलाई और कई जगहों का दौरा किया। कल ही शनिवार को वे अचानक क्रीमिया पहुंच गए थे।

International

oi-Sanjay Kumar Jha

Putin visits Mariupol

Image:
PTI

रूस
के
राष्ट्रपति
व्लादिमीर
पुतिन
ICC
की
ओर
से
गिरफ्तारी
वारंट
जारी
होने
के
बाद
अचानक
यूक्रेन
पहुंच
गए
हैं।
पुतिन
ने
रविवार
को
यूक्रेन
में
रूसी
कब्जे
वाले
शहर
मारियुपोल
पहुंच
कर
सभी
को
हैरान
कर
दिया।
आपको
बता
दें
कि
मारियुपोल
यूक्रेनी
शहर
डोनेट्स्क
इलाके
में
स्थित
है।
इस
पर
मई
2022
से
मॉस्को
की
सेना
का
कब्जा
है।
युद्ध
के
शुरूआती
दिनों
में
रूसी
सेना
ने
मारियुपोल
में
सबसे
पहले
कब्जा
किया
था।


कई
इलाकों
का
किया
दौरा

TASS
एजेंसी
ने
क्रेमलिन
का
हवाला
देते
हुए
कहा
है
कि
पुतिन
ने
अचानक
हेलीकॉप्टर
से
मारियुपोल
पहुंचकर
सभी
को
हैरान
कर
दिया।
इसके
बाद
यहां
वो
कार
चलाते
हुए
शहर
के
कई
इलाके
में
घूमे।
इस
दौरान
उन्होंने
वहां
के
स्थानीय
लोगों
से
बातचीत
भी
की।
आपको
बता
दें
कि
पुतिन
ने
शनिवार
को
अचानक
क्रीमिया
का
भी
दौरा
किया।
पुतिन
ने
यह
दौरा
क्रीमिया
पर
रूस
के
कब्जे
की
नौवीं
वर्षगांठ
पर
किया।


क्रीमिया
भी
पहुंचे
थे
पुतिन

मीडिया
रिपोर्ट
के
मुताबिक,
राष्ट्रपति
के
प्रवक्ता
दमित्री
पेस्कोव
ने
बताया
कि
पहले
पुतिन
के
सांस्कृतिक
और
ऐतिहासिक
कार्यक्रम
में
वर्चुअली
शामिल
होने
की
उम्मीद
थी,
लेकिन
वह
खुद
मौके
पर
पहुंचे
और
सभी
को
आश्चर्यचकित
कर
दिया।
आपको
बता
दें
कि
रूसी
राष्ट्रपति
पुतिन
हर
साल
18
मार्च
को
क्रीमिया
पर
रूस
के
कब्जे
की
वर्षगांठ
पर
होने
वाले
कार्यक्रमों
में
भाग
लेते
हैं।
इससे
पहले
इसी
महीने
की
शुरुआत
में
रूस
के
रक्षामंत्री
सर्गेई
शोइगु
मारियुपोल
पहुंचे
थे।
सर्गेई
के
मारियुपोल
पहुंचने
पर
रूसी
रक्षा
मंत्रालय
ने
वीडियो
जारी
किया
था।
रूसी
रक्षा
मंत्री
ने
यहां
रूसी
कमांडर्स
और
सैनिकों
से
मुलाकात
की
थी।

सच में मनहूस है बेशकीमती कोहिनूर? जिसके पास भी पहुंचा, उसके साम्राज्य का हो गया सत्यानाश!सच
में
मनहूस
है
बेशकीमती
कोहिनूर?
जिसके
पास
भी
पहुंचा,
उसके
साम्राज्य
का
हो
गया
सत्यानाश!

English summary

Vladimir Putin visits in Ukraine Russia-occupied city Mariupol

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published.