आज भारत दुनिया में सबसे तेज गति से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था है। नंबर वन स्मार्ट फोन डाटा कंज्यूमर है। आज भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल उत्पादक देश है। ऐसी कितनी ही बातों पर चर्चा होती रही है। पीएम मोदी ने कहा कि मैं 2023 की बात करता हूं। 75 दिन की ही बात करता हूं। ऐतिहासिक बजट आया, मुंबई मेट्रो रेल, बेंगलुरु मैसूर एक्सप्रेस वे, वंदे भारत, दिल्ली जयपुर एक्सप्रेस वे। इन 75 दिनों में ही हेलीकॉप्टर फैक्ट्री का उद्धाटन हुआ। इन 75 दिनों में ही यूपी उत्तराखंड में रेल बिजली रेलखंड, भारत ने दो ऑस्कर जीता, जी 20 की बैठक हो रही है। इन 75 दिनों में तुर्किए की मदद के लिए ऑपरेशन दोस्त चलाया गया और कुछ घंटे पहले ही भारत-बांग्लादेश गैस पाइपलाइन का उद्घाटन हुआ।
पीएम मोदी ने कहा कि हमारे यहां अक्सर महिलाओं के नाम पर प्रॉपर्टी नहीं होती, जमीन नहीं ,गाड़ी नहीं यह सब पुरुष के नाम पर होता है। लेकिन हमने जो घर बनाकर दिए हैं उसमें 2.5 करोड़ मालिकाना हक में महिलाओं का नाम है। पीएम मोदी ने कहा कि क्या आप जानते हैं पूरे विश्व की चुनौती एक अलग है। विश्व बैंक का कहना है कि दुनिया में सिर्फ 30 प्रतिशत लोगों के पास ही उनकी प्रॉपर्टी का वैलिड पेपर है। यानी 70 फीसदी के पास कानूनी वैद्यता नहीं है। विकसित देश भी इस चुनौती से गुजर रहे हैं। भारत इसमें भी बढ़त ले रहा है। पीएम स्वामित्व योजना के जरिए गांव में ड्रोन सर्वे हो रहा है। लोगों को प्रॉपर्टी कार्ड दिया जा रहा है। गांव से बाहर गए लोगों को अब किसी कब्जा का डर नहीं है।