कर्मचारियों की पत्नियों को तोहफा
यूएई के शारजाह में रहने वाले भारतीय बिजनेसमैन सोहन रॉय (Sohan Roy) ने एक अलग पहल शुरू कर दी है। साल 2021 में उन्होंने इसकी पहल की। उन्होंने कर्मचारियों की पत्नियों को भी सैलरी देने का फैसला किया। जिन कर्मचारियों की पत्नी हाउसवाइफ हैं या कोई काम नहीं करती हैं, उन्हें कंपनी की ओर से सैलरी दिए जाने के फैसला किया गया। कितनी सैलरी मिलेगी इसका भी फॉर्मूला बना लिया गया। कर्मचारी के टेकहोम सैलरी का 25 प्रतिशत उनकी पत्नियों को देने का फैसला किया गया। ये लाभ उन कर्मचारियों को मिलेगा, जिन्होंने कंपनी में 3 साल पूरे कर लिए। कंपनी से सीईओ सोहन रॉय ने कहा कि पति जितना कमाएंगे, उसका 25 प्रतिशत पत्नियों को जाएगा। कोरोना महामारी के दौरान कंपनी ने अपने कर्मचारियों के साथ-साथ उनकी पत्नी (Housewife) को भी सैलरी देने का फैसला लिया था। खलीज टाइम्स की खबर के मुताबिक कंपनी मैनेजमेंट ने अपने उन कर्मचारियों की पत्नियों का डेटाबेस तैयार किया, जो नौकरीपेशा नहीं है। ऐसी हाउसवाइफ को उन्होंने नियमित रूप से सैलरी देने का फैसला किया है।

कर्मचारियों की पत्नियों को भी सैलरी
कर्मचारियों को 30 करोड़ का तोहफा
एरीज ग्रुप ऑफ कंपनीज (Aries Group of Companies) के सीईओ सोहन रॉय (Sohan Roy)ने कंपनी के 25 साल पूरे हुए। कंपनी ने इस खास मौके को अनोखे अंदाज में मनाने का फैसला किया। कंपनी के सीईओ सोहन रॉय ने अपने कर्मचारियों के लिए ‘सिल्वर जुबली गिफ्ट’ का ऐलान किया। इंक्रीमेंट और इन्सेंटिव के अलावा कर्मचारियों को कंपनी की 25वीं एनिवर्सरी के मौके पर खास तोहफा दिया गया।
30 करोड़ का तोहफा
कंपनी ने ‘सिल्वर जुबली गिफ्ट’ के तौर पर अपने कर्मचारियों को 30 करोड़ कैश के साथ -साथ इंक्रीमेंट दिया है। इसके अलावा कर्मचारियों के अलावा उनके फैमिली मेंबर्स यानी माता-पिता, पत्नी और बच्चों के लिए खास तोहफे का ऐलान किया है। एरीज ग्रुप ऑफ कंपनीज के सीईओ सोहन रॉय के लिए ये पहली बार नहीं है। इससे पहले भी वो कर्मचारियों के परिवार के लिए ऐसा कर चुके हैं।
कौन हैं सोहन रॉय
सोहन रॉय एरीज ग्रुप ऑफ कंपनीज के सीईओ है। मूल रूप से भारतीय सोहन रॉय की कंपनी का हेडक्वार्टर यूएई में है। कभी मरीन इंजीनियर रहे सोहन रॉय ने इस कंपनी की शुरुआत की। साल 1998 में उन्होंने एरीज मरीन एंड इंजीनियरिंग सर्विसेज की शुरुआत की। बिजनेस के साथ-साथ वो फिल्म प्रोडक्शन से जुड़े रहते हैं। उनकी कंपनी में 2200 से अधिक कर्मचार हैं। उनका कारोबार 25 देशों में है।