कर्नाटक में राहुल गांधी पर शिवराज सिंह चौहान ने किया तीखा प्रहार

भोपाल: एमपी सीएम शिवराज सिंह चौहान (MP CM Shivraj Singh Chouhan) कर्नाटक के दौरे पर हैं। कर्नाटक में रोड शो के बाद उन्होंने राहुल गांधी और कांग्रेस पर जमकर हमला किया है। इस दौरान शिवराज सिंह चौहान ने राहुल गांधी पर तीखा प्रहार किया है। शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि राहुल गांधी के भारती होने पर संदेह है। विजय संकल्प यात्रा में शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस के लोग रोते हैं, राहुल बाबा अब देश ही नहीं, विदेश में भी जाकर रोते हैं। विदेश में जाकर मोदी जी की आलोचना करते हैं। कांग्रेस के लोग कहते हैं कि मोदी तेरी कब्र खुदेगी, जबकि देश और कर्नाटक कह रहा है, मोदी तेरा कमल खिलेगा।

उन्होंने कहा कि देश के दिल और कर्नाटक की जनता के दिल में नरेंद्र मोदी बसे हैं। मोदी जी ने देश और जनता की जिंदगी बदल दी है। सीएम शिवराज ने कहा कि राहुल गांधी अपरिपक्व नेता हैं, उनकी मानसिक आयु 5 वर्ष से कम है I एक ऐसे व्यक्ति को कांग्रेस राष्ट्रीय नेता बनाने पर तुली है, जो स्वयं लोकतंत्र पर विश्वास नहीं रखता है। देश के मूल्यों पर विश्वास नहीं रखता हो। राहुल गांधी और कांग्रेस को शर्म आनी चाहिए कि वह विदेश में जाकर देश को बदनाम करने का षड्यंत्र रच रहे हैं।

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि राहुल गांधी आपके इस कृत्य को देश की जनता देख रही है। मुझे तो आपके सच्चे भारतीय होने पर भी संदेह है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में डबल इंजन की सरकार कर्नाटक की तस्वीर और जनता की तकदीर बदल रही है। गरीबों को कभी फ्री में राशन कांग्रेस ने नहीं दिया। मोदी और बोम्मई जी की सरकार रोटी, कपड़ा, मकान, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार का इंतजाम कर रही है। प्रधानमंत्री मोदी ने किसानों को 6,000 रुपए दिए, तो कर्नाटक में बोम्मई जी ने उसमें 4,000 रुपए मिलाकर किसानों को 10,000 रुपये की मदद दी। इस डबल इंजन की सरकार ने विकास को गति दी है।

टुकड़ों में बंट गई है कांग्रेस
सीएम शिवराज ने कहा कि कांग्रेस आज कई टुकड़ों में बंट गई है। डीके शिवकुमार अलग और सिद्धारमैया अलग हैं। कांग्रेस और जेडीयू कर्नाटक का भला नहीं कर सकते। जेडीयू केवल वोट काट सकती है और कांग्रेस को फायदा पहुंचा सकती है। उन्होंने कहा कि हम विकास करते हैं, कांग्रेस विनाश करती है। कांग्रेसियों ने तो उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे जी का भी अपमान किया। एक कार्यक्रम में वो धूप में खड़े रहे और छाता सोनिया गांधी के ऊपर लगाया गया। अगर कर्नाटक का संपूर्ण विकास कोई पार्टी कर सकती है तो वो बीजेपी है।
इसे भी पढ़ें
कांग्रेस नेता ने सीएम शिवराज सिंह चौहान को कहे अपशब्द, वीडियो वायरल होने के बाद भड़की बीजेपी

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published.