इस बच्ची को पहचानने के लिए हम आपको कुछ हिंट दे रहे हैं। फोटो में दिखने वाली बच्ची आज भले ही राजस्थान की सियासत में बड़ा नाम हो लेकिन इसका जन्म यहां नहीं हुआ। इसका जन्म महाराष्ट्र के मुंबई में हुआ। क्या इतने हिंट से पहचान पाए आप? अगर नहीं तो हम आपको एक और हिंट दे रहे हैं। ये ‘बच्ची’ राजस्थान की बहू है। इनके भाई कांग्रेस की सरकार में केंद्रीय मंत्री थे। अगर आप इतनी हिंट के बाद भी इस बच्ची को नहीं पहचान पाए तो हम आपको बताते हैं कि ये बच्ची कौन है।
फादर्स डे पर शेयर की गई थी ये तस्वीर
फोटो में दिखने वाली बच्ची है वसुंधरा राजे सिंधिया। वसुंधरा राजे का जन्म मुंबई में हुआ। इनकी शादी धौलपुर के एक जाट राजघराने में हेमंत सिंह के साथ हुई। इनके भाई माधव राव सिंधिया कांग्रेस की सरकार में मंत्री थे। वसुंधरा राजे फोटो में अपने पिता जीवाजीराव सिंधिया के साथ हैं। वसुंधरा राजे ने इस फोटो को फादर्स डे पर शेयर किया था।

गहलोत को कई बार सत्ता से बाहर कर चुकी हैं राजे
वसुंधरा राजे राजस्थान में बीजेपी का बड़ा चेहरा है। चुनाव हो या न हो, अपने कामों से वसुंधरा मीडिया की सुर्खियों में बनी रहती हैं। वसुंधरा राजे के नेतृत्व में बीजेपी ने कई बार विधानसभा का चुनाव लड़ा है। राज्य में अशोक गहलोत के ‘जादू’ की काट वसुंधरा को ही माना जाता है। इस बात को वसुंधरा राजे ने अशोक गहलोत को सत्ता से बाहर करके कई बार साबित भी किया है।