नए जिलों का मास्टरस्ट्रोक खेल दिल्ली क्यों गए गहलोत? पायलट से मतभेद पर दिया दो टूक जवाब

जयपुर: राजस्थान में चुनावी साल (Rajasthan Assembly Election 2023) होने की वजह से सियासी घमासान काफी तेज है। शायद यही वजह है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) शनिवार को दिल्ली पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात की। राजस्थान में नए जिलों की घोषणा के बाद गहलोत की खरगे से इस मुलाकात को काफी अहम माना जा रहा। उम्मीद लगाई जा रही है सीएम गहलोत राहुल गांधी और पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल से भी मिल सकते हैं। वहीं खरगे से मिलने के बाद सीएम गहलोत ने राज्य के सियासी हालात और सचिन पायलट (Sachin Pilot) संग मतभेद की खबरों पर खुलकर बात की।

पायलट से कोई मतभेद नहीं, बोले सीएम गहलोत

अशोक गहलोत ने कहा कि सचिन पायलट के साथ कोई मतभेद नहीं है… हमारी पार्टी में ऐसे मतभेद होते रहते हैं। हर राज्य में सभी पार्टियों के साथ ऐसा होता है। लेकिन हम एक साथ चुनाव लड़ेंगे, जीतेंगे और सरकार बनाएंगे। उन्होंने कहा कि हम साथ मिलकर चुनाव लड़ते हैं, साथ मिलकर जीतते हैं और फिर हम हाईकमान के फैसलों को मानते हैं। यह परंपरा रही है और ये जारी रहेगा।
Sachin Pilot vs Ashok Gehlot: गहलोत होंगे कांग्रेस के CM फेस! केजरीवाल या मोदी….कौन सा रास्ता चुनेंगे सचिन पायलट?

राहुल गांधी को लेकर क्या कहा

अशोक गहलोत ने राहुल गांधी के बयान पर भी टिप्पणी की है। उन्होंने पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने ऐसा क्या कहा जिसके लिए वो माफी मांगे। राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान तमाम मुद्दे उठाए हैं। राहुल गांधी दबंग नेता हैं। वह ही इनका मुकाबला कर सकते हैं। देश में आज महंगाई का मुद्दा है। पीएम मोदी को उस पर मंथन करना चाहिए। सीएम ने कहा कि आज अमीरों और गरीबों के बीच खाई बढ़ रही है। यह अंसतोष पार कर गया तो गृह युद्ध भी हो सकता है। आज देश की मुख्य समस्या महंगाई और बेरोजगारी है। व्यापारी और उद्योगपति समझ गए है।

राजस्थान में Ashok Gehlot ही होंगे कांग्रेस का चेहरा, Sachin Pilot के साथ अदावत का गेम ओवर!

गहलोत के नए जिलों के ऐलान से बैकफुट पर बीजेपी!

राजस्थान में विधानसभा चुनाव इस साल के अंत में ही होने हैं। मुख्यमंत्री गहलोत ने राज्य में 19 नए जिलों की घोषणा की है जिसे बड़ा सियासी दांव के तौर पर देखा जा रहा है। अब बीजेपी बैकफुट पर नजर आती दिखाई दे रही है। गहलोत का दावा है कि कांग्रेस की सरकार रिपीट होगी। हालांकि, राजस्थान विधानसभा चुनाव से पहले गहलोत की मुलाकात के सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। माना जा रहा है कि विधानसभा चुनाव 2023 सीएम गहलोत के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा। ऐसे में सचिन पायलट की भूमिका क्या होगी, यह फिलहाल देखना होगा।

Rajasthan में 19 नए जिलों की घोषणा, Ashok Gehlot के इस दाव से जानिए क्या होगा बदलाव

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published.