बॉलीवुड की इन एक्ट्रेस ने हिट नहीं बल्कि फ्लॉप फिल्मों की लगाई लाइन, लिस्ट में हैं कई बड़े नाम

बॉलीवुड इंडस्ट्री में आने का सपना हर अभिनय प्रेमी देखता है। यह इंडस्ट्री हर इंसान को अपना सपना पूरा करने का पूरा मौका देती है। हर इंसान अभिनय में अपनी किस्मत को आजमाने का पूरा प्रयास करता है, लेकिन जरूरी नहीं कि हर कोई सफलता का स्वाद ही चखे। इस इंडस्ट्री का एक काली सच्चाई यह है कि कोई भी अभिनेता या अभिनेत्री की फिल्में फ्लॉप हो जाती है तो उसका करियर पूरी तरह से डगमगा जाता है। आज के इस लेख में हम आपको उन अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके अभिनय को दर्शकों ने बिल्कुल भी नहीं पसंद किया और उनकी ज्यादातर फिल्में फ्लॉप रही थी।



परिणीति चोपड़ा

बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा अपने अभिनय के लिए जानी जाती हैं, लेकिन अभिनेत्री की फिल्मों को दर्शकों को उतना प्यार नहीं मिला,जिसकी वह हकदार हैं। परिणीति ने साल 2011 में फिल्म लेडिस वर्सेस रिकी बहल से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। अभिनेत्री ने अपने करियर के शुरुआत में ही लगातार तीन हिट फिल्में दी थी, लेकिन  फिर उनके साथ फ्लॉप का ऐसा सिलसिला चला कि आज तक खत्म नहीं हुआ है।


सोनाक्षी सिन्हा

अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने फिल्म दबंग के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया था। सोनाक्षी की इस फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिला था। फिल्म रिलीज होने के कुछ दिनों के बाद ही सोनाक्षी को काफी अच्छा स्टारडम मिलने लगा था, लेकिन एक समय के बाद  सोनाक्षी ने फ्लॉप फिल्मों की लाइन ही लगा दी थी। अब अभिनेत्री की शायद ही कोई फिल्म ऐसी हो जो बॉक्स ऑफिस पर हिट हुई हो।


सोनम कपूर

एक्ट्रेस सोनम कपूर को बॉलीवुड में सफल होने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा था। सोनम की पहली ही फिल्म  ‘सांवरिया’ बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हुई थी। इस फिल्म के अलावा सोनम अब तक 20 फिल्में कर चुकी हैं, लेकिन सफल फिल्मों से ज्यादा फ्लॉप फिल्मों के रिकॉर्ड बना चुकी हैं।


शमिता शेट्टी 

अभिनेत्री शमिता शेट्टी ने बॉलीवुड में पैर जमाने की पूरी कोशिश की, लेकिन वह अपनी बहन की तरह अभिनय में सफलता की स्वाद नहीं चख पाई थी। शमिता ने इंडस्ट्री में अपना सिक्का जमाने के पूरा प्रयास किया, लेकिन हर बार असफल रही थी। शमिता को अब रियलिटी शोज में ही देखा जा रहा है क्योंकि अब शमिता ने फिल्मों से काफी दूरी बना ली है।


Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published.