सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने कांग्रेस को कहा मुगल, कहा- गर्व से हिंदू कहने वाला चाहिए..

Image Source : PTI
सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने कांग्रेस को कहा मुगल

Karnataka Assembly Election 2023: असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा आए दिन अपने अलग अलग बयानों के लिए चर्चा में बने रहते हैं। इस बार हिमंता बिस्वा सरमा ने जो कहा है उस कारण वे एक बार फिर से खबरों में आ गए हैं। दरअसल कर्नाटक में एक रैली को संबोधित करते हुए यह कह दिया कि मुझे कोई ऐसा शख्स चाहिए जो कि गर्व से कहे कि वो हिंदू है। कर्नाटक की बेलगावी में आयोजित एक सभा के दौरान हिमंता बिस्वा सरमा ने ये बात कही।

गर्व से कहो हम हिंदू हैं..

उन्होंने कहा कि हमारे देश में बहुत सारे लोग हैं जो कि बहुत गर्व से बोलते हैं कि मैं मुसलमान हूं। बहुत से लोग लोग गर्व से खुद को इसाई बोलते हैं। इस बात से मुझे कोई आपत्ति नहीं है। लेकिन हमें ऐसा भी व्यक्ति चाहिए जो गर्व से कह सके हैं वो हिंदू है। उन्होंने अपने संबोधन में आगे कहा कि यहां मैने लोगों को भारत माता की जय, शिवाजी की जय बोलते सुना। ऐसे ही हमारा देश विश्व गुरू बनेगा। उन्होंने आगे कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस देश को कमजोर करने का काम कर रही है।

कांग्रेस पार्टी है नई मुगल

उन्होंने कहा कि पहले मुगलों ने देश को कमजोर किया। कांग्रेस पार्टी आज के समय की मुगल है। इन्हें राम मंदिर के बनने पर आपत्ति होती है। क्या आप मुगलों के बच्चे हैं। सरमा ने आगे कहा कि दिल्ली के एक बादशाह ने एक समय पर मंदिर तोड़ने की बात कही थी लेकिन केंद्र में फिलहाल मोदी सरकार है जो राम मंदिर निर्माण की बात हो रही है। यह नया भारत है। पाकिस्तान अगर भारत में आतंकी भेजता है तो हम पाकिस्तान में घुसकर उसको मारते हैं।

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Politics News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन


Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published.