
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की पत्नी ने महाकाल के दर्शन किए।
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे का परिवार बाबा महाकाल के दरबार में पहुंचा। उन्होंने तकरीबन दो घंटे मंदिर में बिताए। भस्म आरती में शामिल हुए। उन्होंने गर्भग्रह में पहुंचकर बाबा महाकाल का जलाभिषेक रुद्राभिषेक किया और फिर नंदीहाल में पहुंचकर बाबा महाकाल का ध्यान भी लगाया। चौंकाने वाली बात ये रही कि उनके आने की खबर लोकल नेताओं को भी नहीं लगी।
विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकालेश्वर की तड़के होने वाली भस्मआरती में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की पत्नी राधाबाई खरगे और उनके परिजन शामिल हुए। सभी ने बाबा महाकाल के दर्शन किए। मंदिर के पुजारी टिंकू गुरु ने गर्भग्रह में उनका पूजन कराया। नंदी हॉल में बैठकर उन्होंने बाबा महाकाल की भस्म आरती के दर्शन किए। खास बात यह रही कि शहर कांग्रेस का एक भी नेता इस दौरान मौजूद नहीं रहा।