
ऑपरेशन कावेरी
– फोटो : AMAR UJALA
विस्तार
भारत हिंसाग्रस्त सूडान में फंसे भारतीयों को निकालने के अपना अभियान ‘ऑपरेशन कावेरी’ चला रहा है। इसके तहत रविवार को 229 लोगों के एक और समूह को सुरक्षित लाया गया। इन सभी लोगों को बेंगलुरु लाया गया। इससे एक दिन पहले यानी शनिवार को सूडान से 365 लोग दिल्ली पहुंचे थे।
28 अप्रैल को 754 लोग दो समूहों में भारत पहुंचे थे
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ट्वीट किया कि ऑपरेशन कावेरी के तहत एक और उड़ान से 229 यात्रियों को बेंगलुरु लाया गया। निकासी अभियान के तहत शुक्रवार को 754 लोग दो समूहों में भारत पहुंचे थे। आधिकारिक आंकड़ों की मानें तो सूडान से अब तक 1,954 लोगों को स्वदेश लाया जा चुका है।
यह भी पढ़ें- Operation Kaveri: भारतीयों का 14वां जत्था सूडान से जेद्दा के लिए रवाना, भारत पहुंचे 365 लोग