Tejashwi Yadav: मानहानि केस में अहमदाबाद कोर्ट में आज सुनवाई, तेजस्वी यादव की बढ़ेंगी मुश्किलें?

अहमदाबाद: मानहानि के मामले में क्या कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बाद बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की मुश्किलें बढ़ेंगी? गुजरात के लोगों को ठग बताने पर तेजस्वी यादव के खिलाफ दाखिल हुए मानहानि केस में आज अहमदबाद कोर्ट में पहली सुनवाई होगी। बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के खिलाफ 26 अप्रैल को अहमदाबाद के व्यापारी और सामाजिक कार्यकर्ता हरेश मेहता ने यह मामला दर्ज कराया था। जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया था। मानहानि के इस मामले में अहमदाबाद की मेट्रोपॉलिटन कोर्ट क्या एक्शन लेती है? इसका आज फैसला होगा।

Tejashwi Yadav: ‘ऐसी कमियां बर्दाश्त के बाहर’, अचानक SKMCH पहुंचे तेजस्वी यादव क्यों दिखे खफा

आज तीन बजे होगी सुनवाई
बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के खिलाफ अहमदाबाद की मेट्रो कोर्ट में कथित तौर ‘गुजरात के लोगों को ठग’ बताने के मामले को लेकर सुनवाई होगी। कोर्ट मानहानि का केस दाखिल किए जाने पर सुनवाई लिए 1 मई की तारीख तय की थी। बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव मीडिया से बातचीत करते हुए मार्च में महीने में कहा था कि आज के हालात में देखा जाए तो सिर्फ गुजराती ही ठग हो सकते हैं। उनकी ठगी को माफ कर दिया जाएगा। तेजस्वी यादव के इसी बयान को गुजरात की अहमदाबाद की कोर्ट में मानहानि का केस दर्ज किया गया है। इस पर आज सुनवाई होगी। कोर्ट में दोपहर बाद तीन बजे सुनवाई होगी।

क्या कर सकती है कोर्ट?
मानहानि के मामले की शुरुआती सुनवाई के बाद मेट्रो कोर्ट इंक्वायरी कर सकती है कि जो तथ्य पेश किए गए हैं वे सही है या फिर नहीं। अगर कोर्ट को मानहानि के केस में रखे गए तथ्य सही लगते हैं तो कोर्ट बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को समन भी जारी कर सकती है। पहले दौर में कोर्ट शिकायतकर्ता की तरफ से दिए गए सुबूतों की पड़ताल करेगी। अगर कोर्ट तेजस्वी यादव के खिलाफ समन जारी करती है तो फिर बिहार के उप मुख्यमंत्री की आने वाले दिनों मुश्किलें बढ़ सकती हैं। उनके मार्च महीने में दिए गए बयान को गुजरात के लोगों के अपमान से जोड़ गया है। अब देखना यह है कि कोर्ट मानहानि के केस पर क्या फैसला लेती है?

Defamation Case: तेजस्वी यादव पर गुजरात के व्यापारी ने क्यों किया मानहानि का केस?

क्या था पूरा बयान?
बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव विधानसभा के बजट सत्र के दौरान सदन में मेहुल चौकसी पर रेड क्रॉस नोटिस हटने के बाद अपनी बात रख रहे थे। तब तेजस्वी यादव ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा था कि आज देश के हालात देखे जाएं तो सिर्फ गुजराती ही ठग हो सकते हैं। उनकी ठगी को माफ कर दिया जाएगा। यादव का यह बयान काफी वायरल हुआ था।

बिहार: लालू यादव लड़ते रहे तो उनका बेटा भी लड़ेगा, डिप्टी सीएम बोले- तेजस्वी कभी झुकेगा नहीं

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published.