West Bengal: पश्चिम बंगाल के मंत्री ने CM ममता को बताया भगवान! भाजपा बोली- हताश-निराश हो गए हैं टीएमसी के नेता


मुख्यमंत्री ममता बनर्जी
– फोटो : ट्विटर/एआईटीसी

विस्तार

पश्चिम बंगाल के एक मंत्री शोभनदेव चट्टोपाध्याय ने राज्य की सीएम ममता बनर्जी को भगवान करार दिया है। उन्होंने रविवार को कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कोई गलत काम नहीं कर सकतीं क्योंकि वे भगवान की तरह हैं। राज्य के कृषि मंत्री शोभनदेव ने यहां तक कहा कि वे चोर हो सकते हैं, लेकिन ममता बनर्जी नहीं। उनकी इस टिप्पणी ने एक विवाद को जन्म दे दिया है। भाजपा ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि टीएमसी नेताओं में हताशा घर कर गई है। इसी वजह से वे ऐसे बयान दे रहे हैं।

ममता बनर्जी भगवान की तरह

पश्चिम बंगाल सरकार के मंत्री  शोभनदेव चट्टोपाध्याय ने यह टिप्पणी उत्तर 24 परगना जिले के खरदाह में एक जनसभा को संबोधित करते हुए की। यहां उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी एक भगवान की तरह हैं जिनकी हम पूजा करते हैं। भगवान की पूजा करने वाले पुजारी भी कई बार चोर हो सकते हैं, लेकिन भगवान नहीं, जिस मूर्ति की वह पूजा करते हैं। उन्होंने आगे कहा कि मैं भी चोर हो सकता हूं, लेकिन ममता बनर्जी नहीं।

कृषि मंत्री चट्टोपाध्याय ने वाम मोर्चे की सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

अपने संबोधन में कृषि मंत्री चट्टोपाध्याय ने राज्य की पूर्ववर्ती वाम मोर्चे की सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि सीपीआई (एम) के शासन के दौरान राज्य के शैक्षणिक संस्थानों में कई अनियमितताएं हुईं, लेकिन उनकी जांच कभी नहीं की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि एक व्यक्ति को वाम मोर्चा सरकार के दौरान एक विश्वविद्यालय का रजिस्ट्रार नियुक्त किया गया था, बावजूद इसके कि उसके स्नातक और स्नातकोत्तर में 50 प्रतिशत अंक नहीं थे। इस दौरान उन्होंने दावा किया कि पूर्ववर्ती सरकार में कई अयोग्य उम्मीदवारों को विभिन्न राज्य-संचालित विश्वविद्यालयों में प्रोफेसर भी नियुक्त किया गया था, लेकिन तब सरकार ने इनकी अनदेखी की थी। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published.